बदायूं: उसहैत थाने के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने ईंटों से कुचलकर हत्या की
Budaun, Budaun | Jan 3, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रहमुद्दीननगर गांव का रहने वाला 18 वर्षीय कमल पुत्र मुन्नालाल हरियाणा के पानीपत में रहकर दढ़ी बनाने का कार्य एक फैक्ट्री में करता था। वह मनोना धाम जाने के लिए अपने घर बदायूं में तीन दिन पहले आया था। उसका उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की ईट से कुचलकर हत्या की।