पिंड्रा: वाराणसी में बस से गिरकर महिला की मौत स्वयं सहायता समूह में थी कार्यरत
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के तख्खू की बावली बाजार में कुछ दिन पहले बस से गिरकर संजू देवी (35) पत्नी राजकुमार चौहान नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी ले गए थे। जहां हालत गंभीर देख परिजन केराकतपुर लोहता स्थित एक निजी अस्पताल जहां 21 मार्च को घायल महिला संजू देवी की मौत हो गई।