बनमा ईटहरी प्रखंड के ऊर्दू मध्य विद्यालय कुसमी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सविता कुमारी के अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंडाधीन नियुक्त प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे बीईओ ने चार वर्ष पहले रद्द किए गए संकूल को जीवित करते हुए कहा कि 31 जनवरी तक हर हाल में संकूल स्तर पर प्रतिभावान छात्रों का चयन करें।