सिमरी बख्तियारपुर: खुरेशान कोने धार के समीप अज्ञात शव मिला, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष पहुंचे मौके पर
बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कोणे नदी में खुरेशान पुल के नीचे एक अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिनाख्त करने में जुट गई। लेकिन शाम तक शव को पानी से बाहर नहीं निकाला गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे सर्किल इंस्पेक्टर मु सुजाउद्धीन एवं थानाध्यक्ष ज्ञानांन्द अमरेंद्र ने पहुंचे।