खिलचीपुर: वेयरहाउस फुल होने से गेहूं खरीदी केंद्र पर किसान परेशान, तीन-चार दिनों से तुलाई का इंतजार
छापीहेड़ा में मोहन सोसाइटी अंतर्गत खरीदी केंद्र रामपुरिया वेयरहाउस पर गेहूं तुलाई कार्य के दौरान वेयरहाउस फुल होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसान पिछले तीन से चार दिनों से अपनी उपज लेकर तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। आज मंगलवार की दोपहर 12:00 के लगभग समस्या बढ़ने पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए चक्का जाम करने का निर्णय लिया। सूचना मिलते ही