ललितपुर: ग्राम सैपुरा में तेंदुए के हमले से युवक की गई जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया
ललितपुर के ग्राम सैपुरा में तेंदुए के हमले से एक युवक की जान चली गई । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर तुरंत की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। हम आपको बताते चले की सुबह यह ग्रामीण जंगल की तरफ गया हुआ था तभी तेंदुए के हमले में इसकी जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लाया गया