चंदिया: NH-43 पाली तिराहा पर तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, मामला दर्ज
NH-43 के पाली तिराहा के पास एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बंशीलाल कोल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बड़खेड़ा थाना चंदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।