शिवसागर: शिवसागर प्रखंड के डुमरी गाँव में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची गेहूं की फसल
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र क़े डुमरी गाँव में आज सोमवार को दोपहर 2 बजे क़े करीब भीषण आग लग गई।जहाँ आग की लपटे को देख दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सूझ बुझ से घंटो मशक्त करने क़े बाद आग पर काबू पाया है।वहीं अगर इस आग पर ग्रामीणों द्वारा समय पर आग पर काबू नहीं पता तो दर्जनों किसानों क़े घर भी जल सकती थी।