महमूदाबाद: महमूदाबाद विधायक ने सदन में क्षेत्रीय विकास की प्रमुख मांगें उठाईं
महमूदाबाद विधानसभा की विधायक आशा मौर्य ने सदन में अपने क्षेत्र से जुड़े अहम विकास मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने संकटा देवी धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने, जर्जर सहकारी चीनी मिल के जीर्णोद्धार की मांग की। इसके साथ ही सीएचसी महिला अस्पताल परिसर में 50 बेड का अस्पताल और महमूदाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग रखी।