बिदुपुर: मधुरापुर में बाबा वीर चौहरमल जयंती पर निकली भव्य झांकी, युवाओं में दिखा उत्साह
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर गांव में बाबा वीर चौहरमल जयंती के उपलक्ष्य पर युवाओं द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। झांकी में शामिल युवाओं ने पूरे गांव में भ्रमण कर बाबा वीर चौहरमल के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।