सीतापुर: कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर सांड से टकराई, दो लोग हुए घायल
जनपद के सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए सांड से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर ने एक घायल की हालत को नाजुक बताई है।