गरौठा: भव्य शोभायात्रा के साथ कारसदेव बाबा और माता हैलारी की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न, गरौठा में भक्तिमय माहौल
गरौठा के पटेल नगर में कारसदेव बाबा व माता हैलारी की प्राणप्रतिष्ठा मंगलवार सुबह सम्पन्न हुई। इस दौरान डीजे और घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा नगर में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा-अर्चना आचार्य महेशचंद्रा रिछारिया ने कराई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।