चंदौसी: चंदौसी बार एसोसिएशन ने बुद्ध पूर्णिमा मनाई, सत्य मार्ग पर चलने का दिया संदेश
चंदौसी। स्थानीय बार रूम में दिनांक 1 मई दिन शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे की करीब बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह ने की,