मड़ियाहू: गोहका गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बरसठी क्षेत्र के गोहका गांव स्थित भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी के आवास पर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।