बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर 21 मई से यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, मुफ्त ठंडा पानी मिलेगा
Bina, Sagar | May 18, 2026 तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए बीना की समाजसेवी संस्थाएं एक बार फिर मैदान में उतर रही हैं।21 मई से बीना रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क ठंडा पेयजल वितरण शुरू हो जाएगा।हर साल गर्मी के मौसम में ये नेक कार्य करने वाली संस्थाएं ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराती हैं। इस बार भी करीब आधा दर्जन से ज्यादा समाजसेवी संगठन इस सेवा में शामिल होने जा रही।