पाटी: पाटी नगर में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, दो व चार पहिया वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, ₹3500 का शमन शुल्क वसूला
दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने निर्देश जारी किए हैं। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और बगैर सीट बेल्ट लगाए चार पहिया चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। पाटी पुलिस ने नगर में वाहन चालकों को समझाइश के साथ 7 वाहन चालकों से 35 सौ शमन शुल्क वसूला।