पीरटांड: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पीरटांड़ पहुंचे, जामा मस्जिद ढलाई में हुए शामिल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिलाया भरोसा
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार को 12 बजे पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका पहुंचे, जहां वे जामा मस्जिद के ढलाई कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री का क्षेत्र में आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।