विदिशा नगर: गड्ढों की पूजा कर कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क सुधार की उठाई मांग
शहर की जर्जर सड़कों और बढ़ते गड्ढों के विरोध में गुरुवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क के गड्ढों की पूजा-अर्चना कर भाजपा सरकार, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा।