गिरिडीह: पांडेयडीह जंगलपुर में करंट की चपेट में आने से 70 हजार रुपये कीमत की गाय की मौत, पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह जंगलपुर गांव में शनिवार को करीब 1 बजे करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। मृत गाय गांव के हरेंद्र प्रसाद यादव की थी। पीड़ित ने इसके लिए जमीन मालिक और ठेकेदार प्रदोष कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।हरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ठेकेदार प्रदोष कुमार ने गांव में जमीन खरीदी है।