झांसी: छात्रवृत्ति के आवेदन तत्काल अग्रसारित करें, आवेदन लंबित रखने पर विद्यालय पर होगी सख्त कार्यवाही: जिलाधिकारी
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2024 गुरुवार समय करीब 11:30 बजे विकास भवन सभागर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में पूर्वदशम एंव दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक अहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापकों से कहा की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना है।