बदायूं: फाजिल नगला गांव में खेत पर गए युवक को सांप ने काटा, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 4, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के फाजिल नगला गांव में 22 वर्षीय सूरज पुत्र अमर सिंह खेत पर गया था कि सांप ने काट लिया। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। फिलहाल डॉक्टर ने ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन उसके शव को अपने साथ ले गए।