मंदसौर: मुहर्रम पर मदारपुरा से निकली पारंपरिक चौकी, हजारों अकीदतमंदों ने दी शहादत को सलामी
मंदसौर में मुहर्रम के अवसर पर 18-19 जून की दरमियानी रात मदारपुरा से पारंपरिक चौकी निकाली गई,इसमें हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर अकीदत पेश की। अब्बास अली और कामिल हुसैन ने कलाम व कव्वालियां प्रस्तुत कीं,चौकी विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडी गेट पहुंचकर संपन्न हुई, पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा,