धमतरी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर, एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम धानापुरी निवासी त्रिलोक सलाम 12 अप्रैल को अपने फूफा अकबर सलाम और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर गुरुर शासकीय अस्पताल आ रहे थे। तभी मोखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में अकबर सलाम का उसी दिन मौत हो गई थी।