कटनी ग्रामीण: रीठी थाना क्षेत्र में खेल-खेल में हादसा: छत से गिरा 4 वर्षीय मासूम, सिर में गंभीर चोट लगने पर ज़िला अस्पताल रेफर
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर की छत पर खेल रहा 4 वर्षीय मासूम अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।