मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में ₹4170 तक बिका सोयाबीन
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी के सचिव सतीश कुमार सनोठिया ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की कुल 300 बोरी की आवक हुई, जो अधिकतम 4170 रुपए और न्यूनतम 3500 तथा माडल 4000 रुपए तक बिका, कृषि उपज मंडी के सचिव सतीश कुमार सनोठिया ने बताया कि कल दिनांक 19 दिसम्बर गुरुवार मंडी का नीलामी कार्य चालू रहेगा