खुसरूपुर का अखाड़ा रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता सोनी जायसवाल एवं संचालन नगर महामंत्री सुरेंद्र सोढी ने किया है। मौके पर दर्जनों भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे हैं। सबसे पहले आए आगंतुकों को अंग वस्त्र देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। वक्ताओ ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित हुआ है।