मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिलदाग में अज्ञात बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना खोखमा गांव निवासी गरिबा भुइयां के 39 वर्षीय पुत्र विनोद भुइयां के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, विनोद भुइयां मंगलवार शाम बाइक से सिलदाग गांव एक रिश्तेदार के यहां शादी समा