सूरजपुर: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अनुविभाग एवं तहसीलदार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनके निराकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।