शामली: शामली के हरड़ फतेहपुर गांव में किसानों की भीड़, खाद के लिए मची आपाधापी
Shamli, Shamli | May 15, 2026 दरअसल, थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर में स्थित खाद्य समिति पर कथित तौर पर पिछले करीब 3 महीनों के लंबे इंतजार के बाद डीएपी खाद पहुंची हैं, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम तक समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी। खाद लेने के लिए लंबी कतारों के बीच किसानों में आपाधापी भी देखने को मिली। किसानों ने समिति पर आई खाद की खेप को कम बताया है।