बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा बांदा रोड तिंदवारी रोड व कमासिन रोड औगासी रोड के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण को लेकर लोगों के मकान का भारी संख्या में छति हुई है, पहले तो प्रशासन का बुलडोजर चला उसके बाद लोग अपने ही मजदूरो से मकान तोड़वाने मे लगे हुवे है, पिछले 6 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया था जहाँ चार मंजिला मकान पोकलैंड मशीन पर गिर गया था जिससे चालक बाल बाल बचा था।