बंदगांव प्रखंड अंतर्गत लांडुपोदा पंचायत के खैरूडीह गांव में खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईl घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी हैl