पटना ग्रामीण: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना जंक्शन और पटना के होटलों में पुलिस ने चलाया सघन जाँच अभियान
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है राजधानी के तमाम होटलों और पटना जंक्शन के साथ साथ उसके आसपास के इलाकों मे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. इसी कड़ी में पटना जंक्शन के यात्रियों के बैग की तलाशी ली साथ ही होटल में रह रहे रूम के अंदर जाकर लोगों से पूछताछ की और साथ ही साथ उनकी तलाशी भी ली.