उधवा: उधवा प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी लोगों की भीड़
उधवा प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को ईद उल अजहा बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे विभिन्न ईदगाहों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। ईदगाहों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार पहाड़गांव,दरगाहडांगा,इंग्लिश,बेगमगंज,चांदशहर,मसना, बालुगांव,अमानत दियारा,पियारपुर,प्राणपुर सहित अन्य इलाकों के ईदगाहों में नमाज अदा की गई।