बरेली: बरेली में बड़ा हादसा, बिजली विभाग के कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, परिवार ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली विभाग का एक कर्मचारी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।