गुरारू: धनु बिगहा गांव में एलटी लाइन की चपेट में आने से गाय की मौत, युवक बाल-बाल बचा
Guraru, Gaya | Apr 30, 2026 प्रखंड के धनु बिगहा गांव के बधार में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बिजली के एलटी (लो टेंशन) लाइन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के दौरान गाय चरा रहे युवक धीरेंद्र यादव (पिता- बिंदेश्वर यादव) बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि बधार में झुकी हुई बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।