दरभंगा: दरभंगा डीएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष ) प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति, पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।