भानपुरा: 8 लाइन निमथुर सर्किल के समीप कंटेनर ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकराया, कंटेनर ट्रक में आग लगी
8 लाइन निमथुर सर्किल के समीप आगे जा रहे ट्रक के पीछे से कंटेनर ट्रक टकरा जाने से कंटेनर ट्रक एट लाइन पर पलट गया एवं कंटेनर ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद का अग्निशमन यंत्र को लेकर चालक निक्की एवं पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि करीब 1 बजे एट लाइन पर निमथुर सर्किल के समीप एक कंटेनर ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकराया।