हरदा: डबल फाटक पर पुल निर्माण के दौरान खतरे में लोगों की जान, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
Harda, Harda | Apr 3, 2026 हरदा के डबल फाटक पर ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से जारी है, लेकिन इस दौरान आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर हैं। चारखेड़ा, उड़ा और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। निर्माण स्थल पर भारी मशीनें लगातार चल रही हैं।