मुज़फ्फरनगर: इंटर कॉलेज में ‘हड्डियों’ का रहस्य, खुदाई में निकली राख और अस्थियां, छात्रों में दहशत
मुजफ्फरनगर के जड़ौदा स्थित विश्वकर्मा इंटर कॉलेज में हड्डियां मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। छात्रों ने डर के चलते अभिभावकों को जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर विरोध किया। मंसूरपुर पुलिस ने खुदाई कराई तो राख और अस्थियां मिलीं। जांच में पता चला कि ये पूर्व प्रबंधक की अस्थियां थीं, जिन्हें गंगा विसर्जन की बजाय कॉलेज परिसर में दबाया गया था।