कैराना: कांधला में पंजोखरा के निकट सड़क किनारे पिलर से टकराई कार, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
Kairana, Shamli | Jun 30, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा के निकट सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार प्रात: करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार नामक व्यक्ति कार से बागपत से शामली की ओर जा रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से जा टकराई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।