वाड्रफनगर: खुशियों की बारात पर मातम का साया, पिकअप हादसे में एक की मौत और दो गंभीर घायल
वाड्रफनगर मंगलवार खुशियों से भरी एक बारात उस वक्त मातम में बदल गई, जब मालवाहक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह दर्दनाक घटना वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास हुई, जहां वाहन पेड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि बारात छत्तीसगढ़ के इंजानी से उत्तर प्रदेश के म्योरपुर जा रही थी। पिकअप वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,