पश्चिमी चंपारण के पटखौली ओपी के नरईपुर गांव में रेल पुलिस ने छापेमारी कर 22 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पटखौली ओपी के नरईपुर गांव निवासी 61 वर्षीय अशोक चौधरी के रूप में की गई है। अशोक चौधरी रेलवे में चोरी करने के मामले में अभियुक्त था।