बेतिया में रिमांड पर लिए गए सोहेल अख्तर को कोरोना हो गया है। शिकारपुर पुलिस ने चर्चित राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी फिरदौस के पिता सोहेल अख्तर को रिमांड पर लिया है। सोहेल अख्तर को दो मामलों में रिमांड पर लिया गया है, राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड तथा व्यवसायी किशन कुमार गोयल से रंगदारी मांगने तथा उस पर गोली चलाने के आरोप मे।