पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कटघरवा में घुसकर कतिपय लोगों ने दो बच्चों की पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी की पहचान मोहम्मद पुर गांव निवासी मोहम्मद जमील व मोहम्मद करीम के रूप में की गई है।