कलसी: आज संपूर्ण विश्व राम में हो चुका है -भरत सिंह चौहान लोक पंचायत सदस्य
Kalsi, Dehradun | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्री रामचंद्र मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हरीघाट हरिपुर में जमुना तीर्थ धाम निर्माण के लिए चालदा महासू देवता मंदिर समिति हनोल के राजगुरु चदराम राजगुरु ने प्रथम शीला रखकर, शीला संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक पंचायत सदस्य भरत सिंह चौहान ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व राम में हो चुका है ।