कलसी: कालसी में मां काली मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन भजन कीर्तन और सफाई की
Kalsi, Dehradun | Jan 19, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर, 22 जनवरी, को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले, देश के धार्मिक मंदिरों में सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां काली मंदिर,, कालसी, में हवन,भजन कीर्तन, मंदिर परिसर का सफाई की। इस मौके पर कालसी ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान उपस्थित रहे।