कलसी: कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण को मिली केंद्र की स्वीकृति
Kalsi, Dehradun | Jan 20, 2024 राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। सीएम धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।