मानपुर: नगर के वार्ड नं. 7, सोनी मोहल्ला में 32 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच जारी
मानपुर नगर के वार्ड नं.7 सोनी मोहल्ला निवासी एक 32 वर्षीय युवक प्रशांत पिता रामगोपाल सोनी ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।घटना की सूचना पर पहुंची थाना मानपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया और आवश्यक पंचनामा कर शव को पीएम के लिए CHC मानपुर भेजवाया और मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर मामले को जांच मे लिया है।