जमुआ: लताकी में गोतिया लोगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Jamua, Giridih | Nov 9, 2025 जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी निवासी पिता पुत्र को गोतिया लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। रविवार को 2 बजे दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलो में रामनरेश गिरी और उनके पुत्र अजीत गिरी शामिल है। वही मारपीट का आरोप रंजीत गिरी लखन गिरी धर्मेंद्र गिरी पर लगाया गया है।