सिद्धमुख: ‘हर खेत को नहर का पानी- हर खेत को रास्ता’ अभियान के तहत किसान जागृति रथ यात्रा सिधमुख तहसील के गांवों में पहुंची
Sidhmukh, Churu | May 10, 2026 किसान जागृति रथ यात्रा तहसील सिधमुख के गांवों में निरंतर जारी रही।यात्रा का नेतृत्व प्रांत जल संरक्षण प्रमुख एवं यात्रा प्रभारी शंकरलाल महर्षि, जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, संभाग गो सेवा प्रमुख देवीलाल जोशी एवं संभाग मंत्री रामविलास कांधरान ने किया। यात्रा गालड, तांबाखेड़ी रामसराताल, किशनपुरिया, टुंडाखेड़ी भीमसाना, ढाणीबड़ी, सादपुरा ग्राम पंचायतों मैं पहुंची।